ePaper

भारत को बच्चों के अधिकार का ज्ञान नहीं दे पाकिस्तान : जायसवाल

Updated at : 05 Sep 2019 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
भारत को बच्चों के अधिकार का ज्ञान नहीं दे पाकिस्तान : जायसवाल

मोतिहारी : श्रीलंका के कोलंबों में आयोजित साउथ एशिया देशों के सांसद सेमिनार में बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बच्चों के अधिकार विषय पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. सेमिनार में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल द्वारा उठाये गये कश्मीर में बच्चों के अधिकारों के हनन मुद्दा का भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व करते सांसद डॉ. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : श्रीलंका के कोलंबों में आयोजित साउथ एशिया देशों के सांसद सेमिनार में बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बच्चों के अधिकार विषय पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. सेमिनार में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल द्वारा उठाये गये कश्मीर में बच्चों के अधिकारों के हनन मुद्दा का भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व करते सांसद डॉ. जायसवाल ने कड़ा विरोध किया.

कहा कि भारत में इस तरह की कोई घटना कश्मीर या अन्य किसी प्रदेश में नहीं घटती है. पाकिस्तान में जहां हजारों बलूची, पख्तुनी, अहमदिया की हत्या कर दी जाती है. अल्संख्यक महिलाओं को सरेआम उठाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है. पाकिस्तान में बच्चियां तो दूर बच्चे भी सुरक्षित नहीं है. ऐसे देश भारत को बच्चों के अधिकार का ज्ञान नहीं दे.

सांसद के उत्तेजक संबोधन को लेकर यूनिसेफ को बीच में ही सेमीनार को लंच के लिए ब्रेक करना पड़ा. इस संबोधन को लेकर अफगानिस्तान के संसदीय दल के अध्यक्ष ने सांसद को बधाई देते कहा कि पाकिस्तान के चलते उनके यहां बच्चे का स्कूल बैग प्रिंसिपल को सुरक्षा के लिहाज से चेक करनी पड़ती है कि बैग में कही कोई विस्फोटक तो नहीं है. जानकारी सांसद में मीडिया प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन