25 तक होगा फुटबॉल खिलाड़ियाें का निबंधन

Updated at : 19 Aug 2019 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
25 तक होगा फुटबॉल खिलाड़ियाें का निबंधन

मोतिहारी : इस्ट चंपारण फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक रविवार को स्पोर्ट्स क्लब के सभागार में हुई. एसोसिएशन के गतिविधियों पर चर्चा व कई अहम निर्णय लिये गये.सर्वसम्मति से तय हुआ कि वर्ष 2019-20 के खिलाड़ियों व क्लब को निबंधन 25 अगस्त तक होगा. जो क्लब बाहर के खिलाड़ियों को खेलाना चाहता है उन्हें यह सुनिश्चित […]

विज्ञापन

मोतिहारी : इस्ट चंपारण फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक रविवार को स्पोर्ट्स क्लब के सभागार में हुई. एसोसिएशन के गतिविधियों पर चर्चा व कई अहम निर्णय लिये गये.सर्वसम्मति से तय हुआ कि वर्ष 2019-20 के खिलाड़ियों व क्लब को निबंधन 25 अगस्त तक होगा.

जो क्लब बाहर के खिलाड़ियों को खेलाना चाहता है उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ से रजिस्टर्ड क्लब में ही उस खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन हो.यदि उस खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन बिहार के किसी दूसरे जिले के क्लब से हुआ है तो टीम व उस खिलाड़ी को सस्पेंड कर दिया जाएगा.

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव ने की.मौके पर सचिव प्रभाकर जायसवाल, इन्द्रजीत सिंह, भानू प्रकाश, अरविन्द कुमार, नजमुल होदा, ऋतुराज सिंह, दीपक कुमार, ओमप्रकाश सिंह, नीरज कश्यप, श्रीप्रकाश चौधरी मौजूद थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन