बिहार : एसडीओ कार्यालय में कार्यरत पेशकार 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2019 9:43 PM
मोतिहारी : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने बुधवार को पूर्वी चंपारण जिले के ढाका अनुमंडलाधिकारी :एसडीओ: कार्यालय में पेशकार सह नाजिर के पद पर कार्यरत विनय कुमार सिंह को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 25 हजार रुपये लेते हुए धर दबोचा. ब्यूरो के पटना स्थित मुख्यालय से प्राप्त जानकारी […]
मोतिहारी : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने बुधवार को पूर्वी चंपारण जिले के ढाका अनुमंडलाधिकारी :एसडीओ: कार्यालय में पेशकार सह नाजिर के पद पर कार्यरत विनय कुमार सिंह को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 25 हजार रुपये लेते हुए धर दबोचा. ब्यूरो के पटना स्थित मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना अंतर्गत राघोपुर गांव निवासी सिद्दीकी अहमद ने शिकायत की थी कि जमीन विवाद के एक मामले में उनके पक्ष में फैसला देने के लिए विनय उनसे 25 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं.
परिवादी की शिकायत का सत्यापन किये जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक गोपाल पासवान के नेतृत्व में ब्यूरो मुख्यालय की एक टीम ने विनय को सिद्दीकी से रिश्वत के तौर पर 25 हजार रुपये लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद अग्रतर कार्रवाई के मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की एक अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










