शराब तस्कर गिरफ्तार, एक दर्जन मामलों में पुलिस को थी तलाश

सिकरहना : कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के महंगुआ निवासी शराब तस्कर राकेश यादव को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है. राकेश पर शराब तस्करी से जुड़े ग्यारह मामले ढाका, पचपकडी व कुंडवाचैनपुर में दर्ज हैं. वह वर्षों से फरार चल रहा था. शराब तस्करी का उसके पास बड़ा नेटवर्क है.गिरफ्तारी के डर से वह […]
सिकरहना : कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के महंगुआ निवासी शराब तस्कर राकेश यादव को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है. राकेश पर शराब तस्करी से जुड़े ग्यारह मामले ढाका, पचपकडी व कुंडवाचैनपुर में दर्ज हैं. वह वर्षों से फरार चल रहा था. शराब तस्करी का उसके पास बड़ा नेटवर्क है.गिरफ्तारी के डर से वह नेपाल के सीमाई इलाकों में रह कर शराब तस्करी का धंधा करता था.
डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि राकेश पर कुंडवाचैनपुर थाना में 8, ढाका में 2 तथा पचपकडी में एक मामले दर्ज हैं. इनमें से 6 शराब से जुड़े तथा बाकी के पांच मामले मारपीट, चोरी,जानलेवा हमला आदि से जुड़ा हुआ है. मामले में पुलिस ने एक स्कार्पियो, एक बोलोरो एवं एक टेम्पो सहित 10 हजार शराब की बोतल जब्त किया है.
तस्करी के धंधे में विरोध करने वालों के साथ वह मारपीट करता था. पकड़े जाने के डर से अधिकांशतः वह नेपाल में रहता था. मौके पर पुनि अमरेन्द्र कुमार, कुंडवाचैनपुर थाना अध्यक्ष संजीव रंजन भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










