ePaper

दो गुटों के बीच झड़प

Updated at : 07 Apr 2019 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
दो गुटों के बीच झड़प

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोढ़वा गांव में दो गुटों के बीच मारपीट हुई. इसमें ज्योतिनाराण प्रसाद के अलावा मदन प्रसाद व उमेश प्रसाद घायल हुए हैं. वहीं ज्योतिनाराण के परिवार वालों को भी चोटें आयी है. इस संबंध में दोनों गुटों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मदन प्रसाद ने बताया कि दरवाजे […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोढ़वा गांव में दो गुटों के बीच मारपीट हुई. इसमें ज्योतिनाराण प्रसाद के अलावा मदन प्रसाद व उमेश प्रसाद घायल हुए हैं. वहीं ज्योतिनाराण के परिवार वालों को भी चोटें आयी है. इस संबंध में दोनों गुटों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मदन प्रसाद ने बताया कि दरवाजे पर बैठा था. इसी दौरान अरविंद प्रसाद, दशरथ प्रसाद, ज्योतिनारायण प्रसाद के अलावा तीन-चार अज्ञात पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर हत्या की नियत से गोली चला दी. संयोग से गोली कीच कर गयी, उसके बाद सभी ने मिल कर बेरहमी से पीटा. बचाने आये पड़ोसी उमेश प्रसाद पर भी हमला कर दिया. पांच लाख की रंगदारी मांगी.

नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. वहीं, जयोतिनारायण ने बताया कि पुत्री के साथ पूजा कर शनिचरा टोला से वापस लौट रहा था. दरवाजे पर पहुंचा तो मदन प्रसाद, अजय कुमार, शंभु प्रसाद, राजू कुमार, मिंटु कुमार, राज करण कुमार सहित अन्य लोगों ने दरवाजे पर पहुंच ईंट-पत्थर बरसाया. अजय ने टाटा सूमो से कुचल मारने का प्रयास किया. पुत्री की शादी नहीं होने देने की धमकी दी. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन