शराबियों ने दरवाजे पर बैठी लड़की से की छेड़खानी

Updated at : 02 Apr 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
शराबियों ने दरवाजे पर बैठी लड़की से की छेड़खानी

मोतिहारी : डुमरियाघाट थाना अंतर्गत एक गांव में दरवाजे पर बैठी एक लड़की के साथ शराबियों ने छेड़खानी की. विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया. हल्ला सुनकर घर से बाहर निकले उसके पिता के साथ भी मारपीट की गयी. दोनों काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में नगर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : डुमरियाघाट थाना अंतर्गत एक गांव में दरवाजे पर बैठी एक लड़की के साथ शराबियों ने छेड़खानी की. विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया.

हल्ला सुनकर घर से बाहर निकले उसके पिता के साथ भी मारपीट की गयी. दोनों काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में नगर थाना में आवेदन दिया है. इसमें ग्रामीण शिवदेनी महतो, राजेंद्र महतो, योगेंद्र महतो, धनेश्वर महतो, तुलसी महतो सहित अन्य को आरोपित किया है. दो हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए संबंधित थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन