होली व लोकसभा चुनाव को ले मुस्तैद रहें अधिकारी : आयुक्त
Updated at : 07 Mar 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : होली व आगामी चुनाव को ले दंडाधिकारियों व अधिकारियों की मुस्तैदी जरूरी है. विधि-व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी. उक्त बातें तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने बुधवार को समाहरणालय स्थित डा. राधाकृष्णन भवन के सभागार में होली पर्व, सशस्त्र सेना झंडा दिवस व आसन्न लोक सभा […]
विज्ञापन
मोतिहारी : होली व आगामी चुनाव को ले दंडाधिकारियों व अधिकारियों की मुस्तैदी जरूरी है. विधि-व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी.
उक्त बातें तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने बुधवार को समाहरणालय स्थित डा. राधाकृष्णन भवन के सभागार में होली पर्व, सशस्त्र सेना झंडा दिवस व आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन के तैयारी को ले आयोजित विधि-व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही. होली व चुनाव को ले की गयी अब तक की तमाम तैयारियों की उन्होनें जानकारी ली और लक्ष्य के अनुसार काम करने की नसीहत अधिकारियों को दो.
होली पर्व के अवसर पर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने व शांति में खलल डालने वाले को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया. पूर्व की भांति चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा जिला स्तर के अलावा अनुमंडलों में नियंत्रण कक्ष कार्यशील करने का आदेश दिया.
लोक सभा चुनाव को ले नियमिति एसएसटी चिन्हित स्थलों पर पूर्णत:कार्यशील हो इस के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम यह तथ्य सामने आया कि चुनाव को ले कार्मिक कोषांग द्वारा मतदान कार्य के उद्देश्य से 26292 कर्मियो का डाटाबेस का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.
प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सभी स्तर पर प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है. वाहन कोषांग द्वारा आवश्यकता के अनुसार वाहनों का आकलन कर लिया गया है. निरोधात्मक कार्य के तहत थाना स्तर पर आवश्यक कारवाई की जा रही है.
इस दौरान डीएम रमन कुमार द्वारा चुनाव व विधि व्यवस्था को ले की गयी तैयारियों से अवगत कराया.बतया कि 314 सेक्टर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है व उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. मौके पर एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा,अपर समाहर्ता (आपदा),अपर समाहर्ता, के अलावा सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मौजूद थे.
मतदाताओं को प्रेरित करने का आदेश
इस दौरान सेक्टर दंडाधिकारियों को अपने निर्धारित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने,मतदान केन्द्र पर एएमएफ के तहत दी जाने वाली सुविधाओं के भौतिक सत्यापन कर कम मतदान प्रतिशत वाले केन्द्र क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के लिए प्ररित करने का आदेश दिया गया.
बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 49000 से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है. नए पंजीकृत मतदाताओं को अविलंब एपिक प्रदान किया जाएगा, इस हेतु आवश्यक कारवाई की जा रही है.
वादों का समय पर करें निबटारा
तिरहुत मंडल के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने डीएम व एडीएम के न्यायालयों में प्राप्त वादों का समय पर निपटारा करने को कहा. उन्होनें कहा कि भू-हदबंदी सं संबंधित मामलों पर सरकार काफी गंभीर है. भू-हदबंदी से संबंधित समीक्षा बैठक में आयुक्त श्री लाल ने डेटलाइन निर्धारित कर कार्रवाई करने पर जोर दिया.
डीएम के यहां 29 व एडीएम के यहां 27 मामले निष्पादन के लिए हैं. हालांकि बैठक में डीएम रमन कुमार ने शीघ्र मामलों को निष्पादित करने का भरोसा दिलाया. मौके पर अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी आदि उपस्थित थे.
36 हजार की संख्या में है पीडब्ल्यूडीएस मतदाता
अबतक कुल 36000 पीडब्लूडीएस वोटर्स चिन्हित किए गए हैं. उन्हें मतदान में किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. जिला स्वीप कोषांग व मीडिया कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई व निर्धारित कार्यों में तेज़ी लाने की आवश्यकता पर बल दिया गया.
जमीन विवाद के 664 मामलों का निबटारा
भूमि विवाद से जुड़े वादों के निवारण समीक्षा क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि थाना स्तर पर आयोजित साप्ताहिक बैठक में अभी तक कुल 664 मामलों का निवारण हुआ है. साप्ताहिक बैठक के कार्यवाही का समुचित संधारण किया जाता है. अनुमंडल व जिला स्तर पर लगातार इसकी समीक्षा की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




