बाइक सवार झपटमार ने शहर में महिला से लूटे डेढ़ लाख रुपये, दो हिरासत में

Updated at : 07 Mar 2019 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार झपटमार ने शहर में महिला से लूटे डेढ़ लाख रुपये, दो हिरासत में

मोतिहारी : शहर के कचहरी-राजाबाजार पथ में महिला से डेढ़ लाख रुपये से भरा थैला झपट बाइक सवार बदमाश भाग निकले. घटना बुधवार की देर शाम की है. राजाबाजार गोपालपुर निवासी पीडिता शशी कुमारी अपने बहन मंजू के साथ स्टेट बैक के कचहरी शाखा से रुपये निकाल घर लौट रही थी. दोनों पैदल राजाबाजार की […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के कचहरी-राजाबाजार पथ में महिला से डेढ़ लाख रुपये से भरा थैला झपट बाइक सवार बदमाश भाग निकले. घटना बुधवार की देर शाम की है. राजाबाजार गोपालपुर निवासी पीडिता शशी कुमारी अपने बहन मंजू के साथ स्टेट बैक के कचहरी शाखा से रुपये निकाल घर लौट रही थी. दोनों पैदल राजाबाजार की ओर बढ़ रहे थे.

बाइक सवार बदमाशों ने शशी के हाथ से रूपये से भरा थैला पर झपटा मार छिन लिया. इस दौरान शशी कुमारी जमीन पर गिर पड़ी. बाइक सवार बदमाश भाग निलने में सफल रहे. शशी ने बताया है कि वह स्टेट बैक से एक लाख 18 हजार और सीबीआई लुहठहा से 24 हजार रुपये निकाल दोनों बहन घर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक सवार झपटमार रुपये ले भाग निकले. सदर डीएसपी मुरलीमनोहर माझी, टाउन इंस्पेक्टर अभय कुमार, छतौनी के मुकेश चंद्र ने छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन