ट्रेन से कट कर युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के गोपालपुर मोहल्ले के पास ट्रेन से कट एक युवक की मौत हो गयी. वह कान में इयरफोन लगा रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था. अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना पिलर संख्या 164/8 और 168/10 के बीच शुक्रवार शाम की है. मृतक की पहचान गोपालपुर मोहल्ले के किशु […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के गोपालपुर मोहल्ले के पास ट्रेन से कट एक युवक की मौत हो गयी. वह कान में इयरफोन लगा रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था. अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना पिलर संख्या 164/8 और 168/10 के बीच शुक्रवार शाम की है. मृतक की पहचान गोपालपुर मोहल्ले के किशु कुमार (26) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना व जीआरपी को दी है. शव को उठा उसके घर पर रखा गया है.
दीये से लगी आग से युवती झुलसी, भर्ती : मोतिहारी. बंजरिया थाने के सुरहा बथनाहा गांव में दीये से लगी आग में एक लड़की बुरी तरह जल गयी. घायल पिंकी कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चलरहा है. नगर पुलिस ने पहुंच लड़की
का बयान दर्ज किया. बताया कि बिजली कटी थी. दीये की रोशनी में खाना बना रही थी. इस दौरान दीया शरीर पर गिर गया. चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई रवींद्र कुमार ने पहुंच आग बुझायी. पुलिस ने बताया कि आवेदन को बंजरिया भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










