मोतिहारी : देशी नस्ल की गाय पालें किसान : राज्यपाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2018 8:22 AM
विज्ञापन
पीपराकोठी (मोतिहारी) : राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि कृषि संवर्द्धन, समन्वित कृषि और गोरक्षा राष्ट्र की जरूरत है. खेती का आधार भी गाय है. किसान इस पर अमल करें, तो उनकी आय दोगुनी से भी ज्यादा होगी. प्रदेश व देश खुशहाल बनेगा. उन्होंने मंगलवार को मोतिहारी के पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित पूर्व […]
विज्ञापन
पीपराकोठी (मोतिहारी) : राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि कृषि संवर्द्धन, समन्वित कृषि और गोरक्षा राष्ट्र की जरूरत है. खेती का आधार भी गाय है. किसान इस पर अमल करें, तो उनकी आय दोगुनी से भी ज्यादा होगी.
प्रदेश व देश खुशहाल बनेगा. उन्होंने मंगलवार को मोतिहारी के पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया. यह देश में अटल जी की पहली प्रतिमा है. उन्होंने देश के पहले गो धन उत्कृष्टता केंद्र के शिलान्यास के बाद एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कहा कि विदेशी नस्ल की गायें भारत ही नहीं दुनिया के लिए संकट बननेवाली हैं. पुरानी यानी देशी नस्ल की गायें आज भी हमारी धरोहर हैं.
केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि पीपराकोठी देश के किसानों के लिए तीर्थस्थल का रूप लेगा.
कार हो रहा है अटल जी का सपना : सुशील मोदी
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कृषि के क्षेत्र में जो सपना देखा था, उसे केंद्र व राज्य की सरकार साकार कर रही है. वह मंगलवार को पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में राज्यपाल लालजी टंडन की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उनके महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










