पार्षदों ने प्रोसेडिंग फाड़ किया हंगामा मनमाने एजेंडे से नाराज थे पार्षद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 1:49 AM
मोतिहारी : नगर परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गयी. प्रोसेडिंग में छेड़छाड़ से नराज पार्षदों ने प्रश्न के संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर प्रोसेडिंग की कॉपी फाड़ बैठक का बहिष्कार कर दिया गया. पार्षदों का आरोप था कि पिछले बोर्ड की बैठक में जिन एजेंडे पर चर्चा नहीं हुई, […]
मोतिहारी : नगर परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गयी. प्रोसेडिंग में छेड़छाड़ से नराज पार्षदों ने प्रश्न के संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर प्रोसेडिंग की कॉपी फाड़ बैठक का बहिष्कार कर दिया गया. पार्षदों का आरोप था कि पिछले बोर्ड की बैठक में जिन एजेंडे पर चर्चा नहीं हुई, उन एजेंडा को भी मनमाने ढंग से प्रोसेडिंग में शामिल किया गया है. सदन की कार्यवाही के दौरान मामले को उठाते हुए पर्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से जवाब मांगा, तो ईओ संतोष जनक जवाब नहीं दे सके.
इस गंभीर मामले पर सदन में गहमा-गहमी की बहस छिड़ गयी. इसी बीच नाराज पार्षद सह पूर्व उपमुख्य पार्षद मोहिब्बुल हक सहित कई पार्षदों ने प्रोसेडिंग की कॉपी फाड़ दी. और बैठक का बहिष्कार कर मीटिंग हॉल से बाहर निकल गये. इस दौरान पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के कार्य कुशलता पर भी प्रश्न उठाये.
कहा नप प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी. नाराज पार्षदों ने ईओ मुर्दाबाद के नारे भी लगाये. इधर बैठक का बहिष्कार के बाद सभाकक्ष में मुख्य पार्षद अंजू देवी, उपमुख्य पार्षद रविभूषण सिन्हा व ईओ विमल कुमार के अलावा दो अन्य पार्षद व कर्मी को छोड़ सभी पार्षद बाहर निकल गये. हंगामा के बाद मीटिंग हॉल में मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद व ईओ सहित कर्मियों के बीच काफी देर तक मंत्रना चलती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










