Bihar: हद है, पुलिस थाने से ही चोरी हो गयी कार, CCTV में कैद हुआ चोर

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 18 Jun 2025 8:39 PM

विज्ञापन

थाने की फोटो

Bihar: रामपुर हरि थाना परिसर से शराब मामले में जब्त कार चोरी होने का मामला प्रकाश में आने के बाद एसएसपी सुशील कुमार ने एएसपी पूर्वी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है. पुलिस चोरी हुए कार को बरामद करने के लिए थाना परिसर व उसके आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच कर रही है. साथ ही कार बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना परिसर से शराब मामले में जब्त लग्जरी कार चोरी हो गयी है. घटना मंगलवार की देर रात दो बजे के आस पास की है. चोर आसानी से कार का लॉक तोड़ उसमें चाबी लगाकर थाना परिसर से लेकर फरार हो गया. लेकिन, ओडी में तैनात पुलिस पदाधिकारी व संतरी ड्यूटी में तैनात सिपाही को इसकी भनक तक नहीं लगी है. घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. लेकिन, कैमरे का एंगल सही नहीं होने का कारण चोर का हुलिया स्पष्ट नहीं आया है. पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है. 

11 जून को पुलिस ने जब्त की थी कार 

जानकारी हो कि, रामपुर हरी थाने की पुलिस ने बीते 11 जून को टेंगराहा गोसाईपुर (मल्ल टोली) से नेपाली ब्रांड की शराब लोड एक लक्जरी कार को जब्त किया था. पुलिस की छापेमारी के दौरान धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला था. मामले में जमादार दिलीप कुमार यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें बताया था कि 11 जून की रात्रि में गुप्त सूचना मिली थी कि शराब धंधेबाज संतोष कुमार यादव उर्फ मिठाईलाल अपने काला रंग के लक्जरी कार में शराब रखे हुए है, इसकी खरीद- बिक्री करने जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उस कार को पकड़ा था.

गाड़ी की चाभी लेकर फरार हो गया था माफिया

तलाशी के दौरान कार से करीब 54 लीटर नेपाली ब्रांड की विदेशी शराब जब्त की गई थी. शराब माफिया कार की चाभी लेकर फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस कार को क्रेन से टोचन करके थाने लायी थी. कार को थाने परिसर के फ्रंट में ही खड़ा किया गया था. शराब बरामदगी के दौरान पुलिस ने धंधेबाज संतोष कुमार यादव उर्फ मिठाईलाल, जब्त कार बीआर 01 सीए 8310 के मालिक व चालक और फास्ट टैग नंबर 606986015- 0602746 के धारक को आरोपी किया गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ओडी पदाधिकारी व संतरी ड्यूटी पर होगी कार्रवाई: एसएसपी

वहीं, इस पूरे मामले पर मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने कहा कि 11 जून को शराब से लदी एक कर को जब्त किया गया था. बीती रात रामपुर हरि थाना परिसर से चोरी हो गई है. चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है. उसके आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले ओडी पदाधिकारी व संतरी में तैनात सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: लोको पायलट की पत्नी गयी थी मायके, बंद घर से छह लाख की ज्वेलरी हो गयी चोरी

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन