ePaper

फाइल-13- यादव मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने किया तीन घंटा सड़क जाम, यातायात रहा प्रभावित

Updated at : 21 Aug 2024 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल-13-  यादव मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने किया तीन घंटा सड़क जाम, यातायात रहा प्रभावित

यादव मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने किया तीन घंटा सड़क जाम, यातायात रहा प्रभावित

विज्ञापन

21 अगस्त- फोटो- 10- यादव मोड़ अंतरराज्यीय तिराहा पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी. चौसा. आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बुधवार को दलित और बहुजन समाज समेत विभिन्न संगठनों की तरफ से भारत बंद के आह्वान का असर चौसा में देखने को मिला. जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नीले झंडे के साथ युवा सड़कों पर दिखाई दिए. अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा के भीतर कोटा लागू करने के विरोध में प्रखंड मुख्यालय के यादव मोड़ अंतरराज्यीय तिराहा पर घंटों सडक जाम कर दलित समाज ने एससी एसटी श्रेणी में क्रीमी लेयर को आरक्षण देने का विरोध किया और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को रद्द करने की मांग उठायी. और बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा. ज्ञापन में एससी एसटी श्रेणी में क्रीमी लेयर को आरक्षण देने को लेकर जो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है, उसे निरस्त करने की मांग की गई है. वहीं, अगर ऐसा नहीं होता तो दलित समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी. बसपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में यादव मोड़ पर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल रहे. उनके द्वारा करीब तीन घंटे तक चक्का जाम करने के चलते कोचस-बक्सर और यादव मोड़-गाजीपुर मार्ग पर यातायात पुरी तरह प्रभावित रहा. प्रदर्शन के दौरान मुफ्फसिल थाना प्रभारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन