Buxar News: सिमरी में गंगौली गांव में महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन
गंगौली गांव में विगत सोमवार को गांव के ही कुछ लोगों द्धारा एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.
विज्ञापन
सिमरी
. गंगौली गांव में विगत सोमवार को गांव के ही कुछ लोगों द्धारा एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. स्थानीय रामदास राय डेरा थाना क्षेत्र की घटना है. मारपीट की घटना मे तीन लोग जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हालांकि एक जख्मी सुनील प्रसाद की गंभीर चोटे लगने की वजह से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया. इस मामले में पीड़िता पूनम देवी ने सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनायी है. पीड़िता ने अपने आवेदन मे उल्लेख की है कि गांव के नीतेश गोड़ अचानक मेरे घर के अंदर घुसकर बदसलूकी करने लगे. इस दौरान वे मेरे घर का दरवाजा भी बंद करने का प्रयास किए, लेकिन जब मेरे द्वारा शोर मचाया गया तो मेरे परिजन आ गये. आरोपितों ने परिजन के साथ भी मारपीट किए. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार शर्मा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. दोषी बख्से नही जायेंगे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन