बक्सर में निकलेगी भगवान वामन की भव्य रथयात्रा, 23 सितंबर को वामन द्वादशी महोत्सव की तैयारियां तेज

Author Ashutosh Singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो बैठक में शामिल वामन चेतना मंच के सदस्य  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में 23 सितंबर को वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान वामन की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर के चरित्रवन स्थित श्री त्रिदंडी स्वामी महाराज के समाधि स्थल पर सोमवार को भगवान वामन चेतना मंच की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी 23 सितंबर को वामन द्वादशी के अवसर पर निकलने वाली भगवान वामन की भव्य रथयात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

रथयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा

बैठक की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक ओझा ने की, जबकि संचालन प्रमोद चौबे ने किया. इस दौरान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी भी मौजूद रहे. सर्वसम्मति से कार्यक्रम के प्रमुख का मनोनयन किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए अन्य सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

23 सितंबर को निकलेगी भगवान वामन की रथयात्रा

बैठक में तय किया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान वामन की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. रथयात्रा रामरेखा घाट स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर से पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए सोमेश्वर स्थान स्थित भगवान वामनेश्वर धाम पहुंचेगी.

प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन का होगा आयोजन

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा. वहीं रात्रि में भजन-कीर्तन का भी कार्यक्रम आयोजित होगा. मंच के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया.

बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद

बैठक में दयानंद उपाध्याय, रिंकु पांडेय, आशुतोष मिश्र, अखिलेश पांडेय, अवधेश चौबे, अजय चौबे, नागेश पांडेय सहित मंच के कई सदस्य उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन