बक्सर के इजरी सीलराम में पौधारोपण अभियान, 17 पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

पौधा लगाते डॉक्टर दिलसाद आलम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय तथा सावित खिदमत फाउंडेशन ने बक्सर के इजरी सीलराम में पौधारोपण अभियान चलाया. इस दौरान आम, महोगनी और अशोक सहित 17 पौधे लगाए गए. स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Buxar News : मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय तथा सावित खिदमत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही पौधारोपण मुहिम के तहत इजरी सीलराम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान आम, महोगनी और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 17 पौधे लगाये गये. इस दौरान स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया.

विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन को बताया गंभीर चुनौती

कार्यक्रम में मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के बिहार प्रदेश महासचिव डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है. अनियमित वर्षा, बाढ़, तूफान, अत्यधिक गर्मी और हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना प्रकृति की गंभीर चेतावनी है. नेपाल सहित हिमालयी क्षेत्रों में आने वाली बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से हमें सीख लेने की जरूरत है.

पौधे लगाने के साथ संरक्षण भी जरूरी

डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है. पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को जन-आंदोलन बनाना होगा. आज लगाये गये पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की नींव बनेंगे.

10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, बिहार तक अभियान पहुंचाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि 10 लाख पौधे लगाने की मुहिम लगातार जारी रहेगी. आने वाले वर्षों में बक्सर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा और अभियान को पूरे बिहार तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों और आम नागरिकों से अभियान से जुड़ने तथा कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने की अपील की.

Also Read : बक्सर में शुरू हुआ मिशन परिवार विकास अभियान, 26 सितंबर तक चलेगा परिवार नियोजन कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं और हरियाली बढ़ाएं, भविष्य बचाएं के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

Also Read : बक्सर: राजपुर में कक्षा 1 से 8 तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी-विज्ञान की परीक्षा

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के बिहार प्रदेश महासचिव डॉ. दिलशाद आलम, प्रियेश कुमार यादव, राहुल कुमार, रवि कुमार, सोहन यादव, मृत्युंजय यादव, सुभाष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे.

Also Read : बक्सर: राजपुर में कक्षा 1 से 8 तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी-विज्ञान की परीक्षा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन