बक्सर : स्वच्छता ही सेवा, चौसा में रंगोली से छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

Updated:
विज्ञापन

पुरस्कृत छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौसा में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छ विद्यालय और स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया. अनुराधा ग्रुप ने जीता पहला पुरस्कार.

विज्ञापन

चौसा. स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत नगर पंचायत चौसा में स्वच्छता को रचनात्मकता से जोड़ा गया. नगर पंचायत और सुविधा इंटरनेशनल के तत्वावधान में 10+2 गर्ल्स हाई स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा 10वीं और 11वीं की छात्राओं के सात समूहों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

रंगों से उकेरी स्वच्छ विद्यालय की तस्वीर

प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों के माध्यम से स्वच्छ विद्यालय, साफ सड़क, कूड़ा प्रबंधन और स्वस्थ वातावरण की मनोरम तस्वीर उकेरी. रंगोली के जरिए छात्राओं ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया. प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला.

बच्चों को अभियान से जोड़ने पर जोर

नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी अरसद हैदर नकवी ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत रंगोली, चित्रकला और सेमिनार के माध्यम से बच्चों को अभियान से जोड़ा जा रहा है. इसका उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करना और समाज में जनजागरूकता फैलाना है. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान सफल होगा.

अनुराधा ग्रुप ने जीता पहला पुरस्कार

प्रतियोगिता में अनुराधा कुमारी ग्रुप को प्रथम, साक्षी कुमारी ग्रुप को द्वितीय और दीया एंड ग्रुप को तृतीय पुरस्कार मिला. विजेता छात्राओं को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

शिक्षक और कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में हेडमास्टर मिथिलेश सिंह, दीपक चौधरी, सुविधा इंटरनेशनल के निदेशक प्रांजल, कुणाल उपाध्याय, दीपक सिंह, शुभम श्रीवास्तव, अतुल मिश्रा और शुभम भट्ट समेत शिक्षक और कर्मी मौजूद थे.

ALSO READ : बक्सर स्टेशन पर RPF का भेष, यात्री का अपहरण और फिर हत्या, मोबाइल ऑन होते ही पकड़ा गया आरोपी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन