बक्सर: केसठ पशु चिकित्सालय में विदाई-सह-स्वागत समारोह, डॉ. शंभूशरण सिंह को दी भावभीनी विदाई

Author Girish divedi|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

केसठ पशु चिकित्सालय में डॉ. शंभूशरण सिंह को विदाई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केसठ प्रखंड के पशु चिकित्सालय में डॉ. शंभूशरण सिंह को भावभीनी विदाई दी गई और नए पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार राय का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Buxar Kesath Veterinary Officer Farewell : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में सोमवार को भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंभूशरण सिंह के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान नव पदस्थापित भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार राय का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया.

विज्ञापन

Buxar News : अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर किया सम्मानित

समारोह में दोनों चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. उपस्थित कर्मियों ने डॉ. शंभूशरण सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलीं और विभागीय कार्यों का प्रभावी संचालन हुआ.

सहयोग के लिए जताया आभार

अपने संबोधन में डॉ. शंभूशरण सिंह ने सभी कर्मियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और नए पदाधिकारी को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि टीमवर्क की बदौलत ही बेहतर कार्य संभव हो पाया.

पशुपालकों को बेहतर सुविधा देने का भरोसा

नव पदस्थापित भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए पशुपालकों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि किसी भी पशुपालक को परेशानी का सामना न करना पड़े.

कई कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. रजत कुमार, अशोक कुमार, बिट्टू कुमार, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, बिक्की कुमार, हीरालाल यादव, बीरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन