बक्सर: चौसा रेल कॉरिडोर के लिए जमीन देने वालों को मिलेगा 2.1 गुना मुआवजा, SJVN ने दी सहमति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल अधिकारी और किसान | Prabhat Khabar Network

चौसा में आयोजित ग्रामीण विकास सलाहकार समिति की बैठक में रेल कॉरिडोर, मुआवजा वृद्धि और स्थानीय रोजगार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Buxar News : महर्षि च्यवन महाविद्यालय, चौसा में शुक्रवार को जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में चौसा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. सबसे अहम मुद्दा रेल कॉरिडोर के लिए संशोधित प्रस्ताव के तहत होने वाले JMS सर्वे और भूमि अधिग्रहण को लेकर रहा.

रेल कॉरिडोर के लिए जमीन देने वाले रैयतों को बड़ी राहत

बैठक में रेल कॉरिडोर के लिए संशोधित प्रस्ताव के तहत JMS सर्वे पर चर्चा की गयी. इस दौरान SJVN की ओर से मुआवजा राशि में 2.1 गुना वृद्धि के साथ रैयतों को भुगतान करने पर सहमति जतायी गयी. इससे भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मुआवजे में वृद्धि को लेकर किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी इससे बल मिला है.

किसानों ने रेल कॉरिडोर निर्माण में सहयोग का दिया भरोसा

बैठक में मौजूद किसानों ने रेल कॉरिडोर के निर्माण में प्रशासन और परियोजना प्रबंधन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण और अन्य लंबित कार्यों को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

चौसा पावर प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार पर जोर

बैठक में चौसा पावर प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. ग्रामीणों और परियोजना प्रभावित परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गयी. इसके अलावा R&R योजना के तहत PAF परिवारों के बीच RG वितरण के मुद्दे पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ.

VDAC में मृत सदस्यों की जगह शामिल होंगे नये सदस्य

बैठक में VDAC में मृत सदस्यों के स्थान पर नये सदस्यों को शामिल करने पर भी चर्चा हुई. समिति में प्रभावित क्षेत्र के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और परियोजना से जुड़े मामलों में स्थानीय स्तर पर समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया.

मुरा बाबा संपर्क पथ के निर्माण का भी प्रस्ताव

बैठक के दौरान मुरा बाबा संपर्क पथ के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया. ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस सड़क की आवश्यकता पर चर्चा हुई. प्रशासन की ओर से प्रस्ताव से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही गयी.

लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने विकास परियोजनाओं से जुड़े सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ विजय प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि और SJVN के अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर भी जोर दिया.


विज्ञापन
विनोद कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन