बक्सर में राष्ट्रीय परशुराम परिषद की पहली जिला बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन; बोले- एकजुटता से ही मजबूत होगा समाज

Updated:
विज्ञापन

फोटो- नव नियुक्त परिषद के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बक्सर में राष्ट्रीय परशुराम परिषद की पहली जिला बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार और सनातन धर्म की मजबूती पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Buxar News : राष्ट्रीय परशुराम परिषद जिला इकाई बक्सर की प्रथम जिला बैठक संगठन स्थापना दिवस एवं संगठन विस्तार के विषय को लेकर आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राहुल राय ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘ब्राह्मण समाज की मजबूती से सनातन धर्म होगा मजबूत’

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने कहा कि सनातन धर्म एक विशाल बरगद के वृक्ष के समान है और ब्राह्मण परिवार इस वृक्ष की जड़ों की तरह है. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा करना केवल समाज का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातनी समाज और राष्ट्रहित से जुड़ा विषय है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह जड़ कमजोर होने पर वृक्ष कमजोर हो जाता है, उसी प्रकार ब्राह्मण समाज के कमजोर होने से सनातन धर्म और राष्ट्र भी कमजोर होगा. तीनों एक-दूसरे के पूरक हैं.

संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री नन्दकुमार तिवारी ने संगठन और समाज के हित में सदैव तत्पर, एकजुट एवं जागरूक रहने का आह्वान किया. उन्होंने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया.

परशुराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

प्रदेश मंत्री दुर्गावती चतुर्वेदी और प्रदेश प्रवक्ता मल्लिकार्जुन राय ने भगवान परशुराम के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को शास्त्र शिक्षा के साथ-साथ शस्त्र शिक्षा की भी आवश्यकता है.

नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा

बैठक के दौरान राष्ट्रीय परशुराम परिषद जिला इकाई के सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के नाम और उनके दायित्व की औपचारिक घोषणा भी की गई. मौके पर विशिष्ट अतिथि पृथ्वीनाथ ओझा, गोपाल पांडेय, प्रेम मिश्रा, प्रकाश पाण्डेय और अभिषेक ओझा समेत संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन