Buxar News: शराब के नशे में हंगामा करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

शराबबंदी कानून के सख्त प्रावधानों के बावजूद शराब पीने वालों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रहा है
विज्ञापन
कृष्णाब्रह्म
. शराबबंदी कानून के सख्त प्रावधानों के बावजूद शराब पीने वालों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की शाम स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने आरोपी युवक दिवेश दूबे को पकड़कर थाने ले आई. थाने में ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई. इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया. थानाध्यक्ष चंचल कुमार महथा ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










