बन्नी गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घटनास्थल की तस्वीर
Buxar News : बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर आई है, जहाँ बन्नी गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.
Buxar News : राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्नी गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान बन्नी गांव निवासी शिव कुमार पासी (पिता- शिव योग पासी) के रूप में हुई है.
खेत से लौटने के दौरान नहाने गए थे तालाब
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर शिव कुमार पासी रोज की तरह अपने खेत में काम करने गए थे. काम समाप्त करने के बाद वह पास स्थित तालाब में नहाने के लिए गए. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए. डूबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
रातभर खोजबीन के बाद सुबह मिला शव
शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने देर रात तक उनकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका कोई पता नहीं चल सका. बुधवार सुबह ग्रामीण जब दोबारा खेत की ओर गए तो तालाब में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया. शव की पहचान शिव कुमार पासी के रूप में होते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर धनसोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बक्सर भेज दिया.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मुआवजे की मांग
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










