ओकील पासी की संदिग्ध मौत पर गहराया संदेह, पूर्व विधायक ने की निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई की मांग
मृतक के परिजनों से मुलाकात करते पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network
Buxar News : डुमरांव में ओकील पासी की संदिग्ध मौत के मामले में पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
Buxar News : हरनाही मठिया रोड स्थित पासी टोला निवासी ओकील पासी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है. रविवार की दोपहर पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की.
आपके शहर में
परिजनों को हत्या का शक, एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पूर्व विधायक ने कहा कि मृतक के परिजनों को पूरा विश्वास है कि ओकील पासी की हत्या कर शव को कांव नदी में फेंका गया है. घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर मामले में त्वरित कार्रवाई और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गयी है.
आश्रित को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग
डॉ. अजित कुमार सिंह ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस को सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच करनी चाहिए.
बागीचे की रखवाली करने गये थे ओकील, फिर हो गये लापता
जानकारी के अनुसार, ओकील पासी अपनी बेटी राबड़ी देवी के साथ वार्ड 26 स्थित अवतार बंगाली गली में रहते थे. वह रात में बागीचे की रखवाली करते थे. बीते शुक्रवार की रात वह खाना लेकर बागीचे में गये थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. अगले दिन बागीचे का गेट बाहर से बंद मिला, जबकि कमरे में ताला लगा था. वहीं, उनके बैग में चाबी टंगी हुई मिली. इन परिस्थितियों से परिजनों का संदेह और गहरा गया.
Also Read : कैमूर में दादा का दाह संस्कार करने पहुंचे युवक की गंगा में डूबने से मौत, देर शाम तक नहीं मिला शव
हरनाही ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप कांव नदी में मिला शव
मंगलवार की सुबह परिजन उनकी तलाश करते हुए हरनाही ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप पहुंचे. इसी दौरान कांव नदी में उनका शव मिला. पानी में काफी देर तक रहने के कारण शव फूल चुका था. इसके बावजूद कड़े और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान की.
Also Read : कैमूर में पशु तस्करी का खुलासा, कंटेनर से 147 मवेशी बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
हत्या और हादसा, दोनों पहलुओं से जांच कर रही पुलिस
पुलिस फिलहाल हत्या और हादसा, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
Also Read : भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में कुदरा का दमदार प्रदर्शन, तूफान क्लब को 3-0 से दी करारी शिकस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए