अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की गयी जान, मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Apr 2024 9:54 PM
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौसा दुर्गामंदिर के पास लिंक रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर 50वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चौसा नगर के वार्ड छह निवासी नरेंद्र पांडेय (50) रविवार की देर शाम अपने घर से कृष्णापुरी डेरा की तरफ जा रहे थे. तभी चौसा दुर्गा मंदिर से कृष्णापुरी डेरा को जाने वाली लिंक रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनको रौंद दिया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए. और मौके ट्रैक्टर समेत चालत फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहाँ पर डाक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया.
मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल पहुंची पुलिस से फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी को लेकर परिजन व ग्रामीण हंगामा करने लगे. मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी धीरज कुमार ने पीड़ित परिवार को समझा बुझाकर शांत कराया. शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों के द्वारा आवेदन अभी नहीं दिया गया है. आवेदन आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले की हर पहलु पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










