Buxar News: जिले के कृषि विभाग को मिले 18 नये पदाधिकारी सदर प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी बने कृष्ण मोहन तिवारी

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 09 Sep 2025 5:23 PM

विज्ञापन

जिले के सभी प्रखंड को मिले नये पदाधिकारी के साथ साथ अन्य पदाधिकारी का भी पदस्थापन किया गया है

विज्ञापन

बक्सर

. जिले के सभी प्रखंडों को कई महीनों बाद मिले स्थायी प्रखंड कृषि पदाधिकारी. सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिले के सभी प्रखंड को मिले नये पदाधिकारी के साथ साथ अन्य पदाधिकारी का भी पदस्थापन किया गया है. सदर प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन तिवारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी भूमि संरक्षण हिमांशु सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चौगाई विशाल कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रक्षेत्र अनु कृषि कार्यालय बक्सर, विनीत कुमार शुक्ला,प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रक्षेत्र अनु० कृषि कार्यालय डुमरांव प्रदीप कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिमरी रविन्द्र सचन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चौसा राकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी इटाढ़ी नेहा कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चक्की नीरज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जैविक बक्सर अंकित कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुदा विश्लेषण बक्सर अम्बुज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बीज विश्लेषण आशीष मोहन तिवारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवानगर अजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मृदा विश्लेषण अनुभव वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी डुमरांव अनुष्का आनंद को बनाया गया है. सदर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन तिवारी ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य है किसानों के हित में जो सरकार के महत्वपूर्ण जो योजनाएं चलाई जा रही है उसे धरातल पर उतारना ताकि अधिक से से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सकें. उन्होंने कहा कि हमारा प्रथम प्राथमिकता है कि यदि किसी भी किसान को अगर सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं की जानकारी चाहिए नि:संकोच हमसे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन