बक्सर: ग्राम स्वराज की राह पर केसठ, पंचायत विकास दिवस में योजनाओं और जनसमस्याओं पर हुआ मंथन

Updated:
विज्ञापन

फोटो -  केसठ ग्राम सभा में शामिल जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

केसठ पंचायत सरकार भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा और नई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

Buxar News : केसठ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सरकार के निर्देश पर माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस सह ग्राम सभा का आयोजन किया गया. केसठ स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, नई योजनाओं पर चर्चा

ग्राम सभा में पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही नई योजनाओं के चयन और पंचायत से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और पंचायत के विकास को लेकर आवश्यक सुझाव लिये गये.

महिला हितैषी कार्यक्रमों पर भी दिया गया जोर

बैठक में महिला हितैषी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गयी. महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और पंचायत के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया.

ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास

मुखिया अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत विकास दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है. ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की भागीदारी से पंचायत के विकास की प्राथमिकताएं तय करने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है.

जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय कर्मियों ने लिया हिस्सा

ग्राम सभा में सरपंच, सभी वार्ड सदस्य, पंच सदस्य, राजस्व कर्मचारी, क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता, जीविका समूह की दीदियां, टोला सेवक, स्वच्छता पर्यवेक्षक समेत विभिन्न विभागों के कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर संजय बारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन