बांकीपुर में जनसुराज की जीत पर बक्सर में जश्न, पीले गुलाल और डीजे के साथ निकली विजय यात्रा

Updated:
विज्ञापन

जुलूस यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज की जीत के बाद बक्सर में कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय जुलूस निकाला। पीला गुलाल और डीजे के साथ प्रशांत किशोर की जीत का जश्न मनाया गया।

विज्ञापन

Buxar News : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद बुधवार को बक्सर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया. जनसुराज नेताओं और समर्थकों ने शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीला अबीर-गुलाल उड़ाया और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य कर जीत की खुशी का इजहार किया.

विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों से निकला विजय जुलूस

विजय जुलूस ज्योति प्रकाश चौक से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह चौक, पिपरपाती रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार और सत्यदेवगंज होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. जुलूस में जनसुराज के संस्थापक सदस्य एवं बक्सर सदर के पूर्व प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन, जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा देवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

नेताओं ने जीत को बताया बदलाव का संकेत

जुलूस के दौरान तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब लोग जाति और मुफ्त योजनाओं की राजनीति से ऊपर उठकर बदलाव की राजनीति चाहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को मिला जनादेश बिहार में नई राजनीतिक दिशा का संकेत है.

जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि बांकीपुर की जीत के बाद अब उनकी आवाज सुनाई नहीं दे रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान बिहार एसटीएफ ने उन्हें और उनके साथियों को बिना कारण करीब चार घंटे तक हिरासत में रखा था.

महिलाओं के समर्थन को बताया जीत की बड़ी वजह

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि उन्होंने 20 से 25 दिनों तक घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क किया और उन्हें जनसुराज की नीतियों की जानकारी दी. उनके अनुसार महिलाओं का व्यापक समर्थन चुनाव परिणाम में साफ दिखाई दिया.

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनजी पांडे, कनकलता सिंह, मनोज उपाध्याय, अजीत सम्राट, अरविंद पांडे, जयराम कुशवाहा, रिंकी उपाध्याय, विजय पाठक, मणि शंकर पांडे, एजाज खान, प्रभुदत्त ओझा, जयशंकर सिंह, अभिषेक मौर्य, गुड्डू चौबे, अरुण मिश्रा, आनंद मिश्रा, पुष्पा देवी, राधिका देवी, दीपक मिश्रा, धीरेंद्र पाठक, संजय सिंह, राजीव शर्मा, विजय आनंद, अजय सिंह, चंदन पाठक, विशेश्वर दुबे, बद्री चौबे, लियाकत खान, दीपक राय, प्रभात कुमार, प्रेम राय, शिवनंदन ठाकुर, हृदयनंद मिश्रा, आनंद सिंह और सत्येंद्र सिंह गुड्डू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन