बक्सर में फिर उफनने लगी गंगा, तीन दिनों में 1.34 मीटर बढ़ा जलस्तर; दियारा में बढ़ी बाढ़ की चिंता

Updated:
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में 1.34 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रशासन तटीय इलाकों में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे पानी के कारण गंगा के तटीय और दियारा इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है. केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार 8 अगस्त को सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर बढ़कर 53.85 मीटर पहुंच गया. नदी में पानी बढ़ने की रफ्तार फिलहाल करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे दर्ज की जा रही है.

विज्ञापन

तीन दिनों में 1.34 मीटर बढ़ा गंगा का पानी

6 अगस्त की सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 52.51 मीटर रिकॉर्ड किया गया था. इसके बाद लगातार जलस्तर बढ़ता गया और शनिवार सुबह तक यह 53.85 मीटर पहुंच गया. यानी करीब तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में 1.34 मीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है. पानी बढ़ने की रफ्तार में भी पिछले कुछ घंटों के दौरान तेजी देखी गयी है.

पहले धीमी थी रफ्तार, फिर दोगुनी गति से बढ़ा पानी

6 अगस्त की रात 11 बजे तक गंगा का जलस्तर करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था. इसके बाद पानी बढ़ने की गति दोगुनी हो गयी. 7 अगस्त की सुबह 8 बजे जलस्तर 53.31 मीटर था, जो शाम 6 बजे बढ़कर 53.51 मीटर हो गया. इसके बाद रातभर पानी तेजी से बढ़ा और शनिवार सुबह जलस्तर 53.85 मीटर तक पहुंच गया.

खतरे के निशान से अभी 6.47 मीटर नीचे गंगा

फिलहाल गंगा का जलस्तर बक्सर में निर्धारित चेतावनी और खतरे के निशान से काफी नीचे है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बक्सर में गंगा का चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है. शनिवार सुबह दर्ज जलस्तर 53.85 मीटर होने के कारण नदी अभी खतरे के निशान से 6.47 मीटर नीचे है.

दियारा के लोगों में बढ़ने लगा बाढ़ का डर

हालांकि गंगा अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर और पानी की रफ्तार ने दियारा इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं. लगातार पानी बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों में परेशानी बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है.

प्रशासन ने बढ़ायी निगरानी

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है. तटीय और दियारा इलाकों में जलस्तर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन की नजर नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित प्रभाव वाले इलाकों पर बनी हुई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन