बक्सर के MP हाईस्कूल में वन विभाग का हरियाली अभियान, बच्चों को बांटे 300 पौधे
वन विभाग ने एमपी उच्च विद्यालय में किया पौधारोपण, बच्चों को बांटे पौधे | Prabhat Khabar Network
बक्सर के एमपी उच्च विद्यालय में वन विभाग ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया और तीन सौ पौधे वितरित किए।
Buxar News : पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से बक्सर के एमपी उच्च विद्यालय में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व वन विभाग के रेंजर सुरेश कुमार ने किया. इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण करने के साथ छात्र-छात्राओं के बीच करीब 300 पौधे वितरित किए गए.
आपके शहर में
बच्चों को सौंपी पौधों की जिम्मेदारी
पौधा वितरण के साथ विद्यार्थियों को उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी दी गई. वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है.
प्रदूषण रोकने का सबसे आसान उपाय पौधारोपण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वनरक्षी नितिश ने कहा कि लगातार बढ़ता प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन आने वाले समय की बड़ी चुनौती है. इससे निपटने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पौधे लगाना है. उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है.
हर खास मौके पर लगाएं एक पौधा
वनरक्षी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं. लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल करें, ताकि वह बड़ा होकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सके. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध हवा, छाया सहित कई आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हैं.
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, वन विभाग के कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए