बक्सर में बाढ़-आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल डीएम | Prabhat Khabar Network

Buxar News : बक्सर डीएम ने बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं. राहत कार्यों के लिए निर्देश जारी.

विज्ञापन

Buxar News : जिले में बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बाढ़-आपदा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीएम साहिला ने की. इसमें बाढ़ की वर्तमान स्थिति और संभावित परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे सीओ

डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखें. साथ ही बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करना सुनिश्चित करें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचायी जा सके.

शाम चार बजे के बाद नाव परिचालन पर रोक

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को शाम चार बजे के बाद नाव परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को नाव परिचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने को भी कहा गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.

जरूरत के अनुसार सामुदायिक रसोई होगी संचालित

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार सामुदायिक रसोई संचालित कराने का निर्देश दिया गया. प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया.

Also Read : कैमूर में सात महीने से खराब चापाकल, पानी के लिए तरस रहे न्यू प्राथमिक विद्यालय हसनपुरा के बच्चे

फ्लड फाइटिंग के लिए पर्याप्त सामग्री रखने का निर्देश

कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बक्सर को फ्लड फाइटिंग के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही संबंधित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में जरूरी सामग्री उपलब्ध रखने को कहा गया, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

फसलों के नुकसान का होगा आकलन

जिला कृषि पदाधिकारी को बाढ़ से प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया. वहीं, जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार पशु चारा का वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया.

Also Read : दुर्गावती नदी का जलस्तर घटा, एसडीआरएफ की टीम ने 10 किमी जलमार्ग का लिया जायजा

पेयजल और चलंत शौचालय की होगी व्यवस्था

कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बक्सर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलंत शौचालय और पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा.

अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तत्काल प्रभाव से संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है. सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का तत्परता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : कैमूर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय शंकर पांडेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन