बक्सर में बारिश नहीं होने से सूखने लगा धान का बिचड़ा, किसानों की रोपनी पर मंडराया संकट, IMD ने बताया…

Updated:
विज्ञापन

धान की खेत

Buxar Weather News : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में आद्रा नक्षत्र समाप्त होने के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. बारिश के अभाव में धान का बिचड़ा सूखने लगा है,

विज्ञापन

Buxar Weather News : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में आद्रा नक्षत्र समाप्त होने के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. बारिश के अभाव में धान का बिचड़ा सूखने लगा है, जबकि खेतों की जुताई और रोपनी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है. इससे खरीफ फसलों की खेती पर संकट गहराने लगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश नहीं होने से सूखने लगा धान का बिचड़ा

क्षेत्र में लगातार बारिश नहीं होने के कारण धान का बिचड़ा सूखने की कगार पर पहुंच गया है. खेतों में नमी की कमी के चलते किसान रोपनी शुरू नहीं कर पा रहे हैं. समय पर मानसून की बारिश नहीं मिलने से खरीफ सीजन की खेती प्रभावित होती दिख रही है.

Paddy Seedlings Drying in Buxar: किसानों ने बताई बढ़ती परेशानी

किसान पप्पू यादव, पिंटू दुबे, संजय सिंह और सोनू तिवारी ने बताया कि आद्रा नक्षत्र खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है. इस दौरान अच्छी बारिश होने पर धान की रोपाई तेज हो जाती है, लेकिन इस बार बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं और खेती का पूरा चक्र प्रभावित हो रहा है.

Buxar News : सिंचाई पर बढ़ा खर्च, उत्पादन घटने की आशंका

कई किसानों ने निजी साधनों से सिंचाई कर धान के बिचड़े को बचाने का प्रयास किया है. इससे खेती की लागत बढ़ गई है. किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है.

Monsoon in Bihar: गर्मी और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

बारिश की कमी के साथ भीषण गर्मी और उमस ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है. ग्रामीणों और किसानों की निगाहें अब आने वाले दिनों की बारिश पर टिकी हैं. उनका कहना है कि समय पर अच्छी वर्षा ही खरीफ सीजन की खेती को बचा सकती है.

Also Read : भोजपुर में नदी किनारे झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन