बक्सर प्रधान डाकघर में शुरू हुआ नया आधार केंद्र, अब 12 घंटे मिलेंगी सेवाएं; युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

Updated:
विज्ञापन
POST OFFICE

Buxar Post Office News : बक्सर प्रधान डाकघर में अतिरिक्त आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया है. जिससे लोगों को नामांकन और अपडेट में सुविधा मिलेगी. साथ ही डाक सेवाओं का समय बढ़ाकर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया गया है. इस फैसले से आम जनता, व्यवसायियों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Buxar Post Office News : भारतीय डाक विभाग “डाक सेवा जन सेवा” के संकल्प के साथ आम नागरिकों को बेहतर, त्वरित और सुलभ सेवाएं देने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है. इसी क्रम में बक्सर प्रधान डाकघर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के तहत एक अतिरिक्त आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है.

Aadhar Card Centre Ghaziabad – Complete Guide to Address & Services
सांकेतिक तस्वीर

अब कम समय में ज्यादा सुविधा

डाक अधीक्षक, बक्सर प्रमंडल कुमारी सरिता ने बताया कि पहले से संचालित आधार सेवा केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नामांकन और अपडेट के लिए पहुंचते थे. बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब एक और अतिरिक्त केंद्र शुरू किया गया है, जिससे लोगों को कम समय में बेहतर सुविधा मिल सकेगी. नए केंद्र पर नया आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल अपडेट के साथ-साथ बायोमेट्रिक अपडेट सहित सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

India Post Postal Service : फ्रेंचाइजी योजना से रोजगार का अवसर

कुमारी सरिता ने भारत डाक फ्रेंचाइजी योजना 2.0 की जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना बेरोजगार युवाओं और उद्यमियों के लिए स्वरोजगार का अच्छा अवसर है. इसके तहत इच्छुक लोग स्पीड पोस्ट, पार्सल और अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं से जुड़कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस योजना में फ्रेंचाइजी धारकों को 7 से 30 प्रतिशत तक कमीशन मिलने का प्रावधान है. उन्होंने युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की.

Buxar News : अन्य डाकघरों में भी खुलेंगे केंद्र

उन्होंने बताया कि भविष्य में बक्सर प्रमंडल के अन्य डाकघरों में भी आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को अपने नजदीकी डाकघर में ही यह सुविधा मिल सके.

70 thousand posts are vacant in the Indian Postal Department, out of which  more than 60 thousand posts are of Group C.
सांकेति तस्वीर

बक्सर की सभी खबरें यहां पढ़ें

अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक डाक सेवाएं

आम जनता, व्यापारियों और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बक्सर प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल और अन्य डाक बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया गया है. अब ये सेवाएं प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी, जिससे लोग 12 घंटे तक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. इस फैसले से खासकर नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों और दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी.

India Post : डाक विभाग का बढ़ता दायरा

डाक अधीक्षक ने कहा कि भारतीय डाक विभाग अब सिर्फ चिट्ठियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आधार, बैंकिंग, बीमा, पार्सल और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से हर वर्ग तक अपनी पहुंच बना रहा है.

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और संतुष्टि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और बक्सर प्रमंडल के हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है. साथ ही लोगों से डाकघर की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है.

Also Read : बक्सर सिविल कोर्ट के फॉर्म रूम में निकला सांप, कर्मचारियों में डर का माहौल; चर्चा तेज

 

विज्ञापन
Manish Mishra

लेखक के बारे में

By Manish Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन