बक्सर सिविल कोर्ट के फॉर्म रूम में निकला सांप, कर्मचारियों में डर का माहौल; चर्चा तेज

Updated:
विज्ञापन

सिविल कोर्ट में सांप मिला

Buxar Civil Court News : बक्सर सिविल कोर्ट के परिसर के फॉर्म रूम में सांप दिखने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. हालांकि किसी को नुकसान नहीं हुआ. बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ती हैं. विशेषज्ञों ने सतर्क रहने और वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी है, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

विज्ञापन

Buxar Civil Court News : बक्सर सिविल कोर्ट के परिस में गुरुवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब फॉर्म रूम के अंदर अचानक एक सांप निकल आया. सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारी घबरा गए और तुरंत सुरक्षित दूरी बना ली. कुछ ही देर में यह खबर पूरे परिसर में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

Snake Found In Civil Court : फॉर्म रूम में दिखा सांप, कर्मचारी हुए सतर्क

घटना के दौरान फॉर्म रूम में काम कर रहे कर्मचारियों ने जैसे ही सांप को देखा, वे सतर्क हो गए और धीरे धीरे वहां से हट गए. किसी ने भी जोखिम लेने की कोशिश नहीं की. सूचना मिलते ही अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

सिविल कोर्ट के परिस में मिले सांप की तस्वीर

हालांकि सांप ने किसी पर हमला नहीं किया और स्थिति कुछ ही देर में सामान्य हो गई. फिर भी कर्मचारियों के बीच डर का माहौल बना रहा.

Buxar News : सावन से पहले घटना को लेकर चर्चा तेज

इस घटना के बाद परिसर में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. सावन माह शुरू होने से ठीक पहले सांप के निकलने को लेकर कुछ लोगों ने इसे धार्मिक नजरिए से जोड़ते हुए शुभ संकेत बताया. वहीं कई लोगों ने इसे मौसम से जुड़ी सामान्य घटना बताया.

बक्सर की सभी खबरें यहां पढ़ें

लोगों का कहना था कि बरसात के मौसम में इस तरह की घटनाएं पहले भी देखने को मिलती रही हैं, लेकिन कोर्ट परिसर जैसे संवेदनशील जगह पर सांप का निकलना चिंता का विषय है.

Manson : बारिश के कारण बाहर निकलते हैं सांप

विशेषज्ञों के अनुसार वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव और बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप अक्सर बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की तलाश करते हैं. ऐसे में वे कभी कभी घरों या इमारतों के अंदर भी पहुंच जाते हैं. विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सतर्क रहना चाहिए और खुद से सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. तुरंत प्रशिक्षित सर्प रक्षक या वन विभाग को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित उपाय होता है.

इस घटना ने कुछ समय के लिए कोर्ट परिसर में डर और कौतूहल का माहौल जरूर बना दिया. हालांकि समय रहते सतर्कता बरतने से कोई नुकसान नहीं हुआ. अब जरूरत इस बात की है कि परिसर में साफ सफाई और सुरक्षा के उपायों को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read : बक्सर में दिनदहाड़े लूट, बैंक से 1.5 लाख रुपये निकालकर बाजार पहुंचे व्यक्ति से झपटा मारकर बाइक सवार फरार, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन