बक्सर में कृषि विभाग की नई पहल, चौपाल में किसानों को उन्नत तकनीक और खेती की दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कृषि चौपाल में मौजूद किसानों और अधिकारियों की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News: बक्सर के केसठ गांव में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन हुआ. बीएओ ने किसानों को प्राकृतिक खेती और जैविक खाद अपनाने की सलाह दी. चौपाल में बीएओ ने बताया कि नई तकनीकों से उत्पादन बढ़ता है. किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई.

विज्ञापन

Buxar News: (गिरीश कुमार द्विवेदी) बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के केसठ गांव में कृषि विभाग की तरफ से आयोजित कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे. यहां किसानों की भीड़ को आधुनिक खेती की जानकारी दी गई. उन्हें कृषि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया किसान निबंधन कराने के फायदे समझाए गए. किसानों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया. संतुलित मात्रा में खाद के उपयोग की सलाह दी गई. अधिकारियों ने कहा कि अधिक रासायनिक खाद नुकसानदायक है. इससे मिट्टी की उर्वरता कम होती है.

विज्ञापन

उत्पादन और आय बढ़ाने पर जोर

बीएओ ने बताया कि नई तकनीकों से उत्पादन बढ़ता है. इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होती है. उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करें. उन्नत बीजों को अपनाएं. वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करें. इससे लागत कम होती है और मुनाफा बढ़ता है.

जैविक खेती के फायदे

जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है. लंबे समय तक जमीन उपजाऊ रहती है. इससे खेती टिकाऊ बनती है.किसानों को भविष्य में भी फायदा मिलता है.

सरकारी योजनाओं का लाभ लें

किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई. फार्मर रजिस्ट्री कराने को कहा गया. तकनीकी जानकारी के लिए कृषि कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई.

अधिकारियों ने दी जानकारी

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा ने किया. उन्होंने किसानों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाना जरूरी है. जैविक खाद का उपयोग बढ़ाना चाहिए.

कार्यक्रम में मौजूद लोग

कार्यक्रम में कई किसान और प्रतिनिधि मौजूद रहे. इनमें प्रफुल्ल कुमार, हरिश्चन्द्र पासवान, अमरेंद्र कुमार समेत अन्य शामिल थे.

Also Read: कैमूर में बड़ी चोरी: खिड़की तोड़कर बुजुर्ग के घर में घुसे चोर, 32 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन