बक्सर : केसठ में ताजिया पर बाना-बनैठी का रोमांच, खिलाड़ियों के करतब देखने उमड़ी हजारों की भीड़

Updated:
विज्ञापन

केसठ में फीता काटते अतिथि फोटो केसठ में खेल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केसठ में आयोजित बाना-बनैठी खेल प्रतियोगिता में बिहार और यूपी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबला बराबरी पर रहा, देखें पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

प्रखंड के नया बाजार केसठ में हुसैनी कमेटी के तत्वावधान में चालीसवें ताजिया के अवसर पर बाना-बनैठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पारंपरिक खेलों और युद्ध कौशल से जुड़े करतब दिखाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया.

विज्ञापन

फीता काटकर और टॉस उछालकर हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती एवं मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और टॉस उछालकर किया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलानी खां ने किया, जबकि संचालन साबीर अली ने किया.

यूपी और बिहार की टीमों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में दिलदारनगर, उत्तर प्रदेश और डिहरी, बिहार की टीमों के युवकों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग केसठ पहुंचे.

बाना-बनैठी से लेकर तलवारबाजी तक दिखे करतब

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बाना-बनैठी, गदका, सैप पट्टा, सुता बनैठी और तलवारबाजी जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से हैरतअंगेज करतब दिखाए. खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा.

मुख्य अतिथि ने बताया भाईचारे का संदेश

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक खेल समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं. ऐसे आयोजनों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी सामाजिक सद्भाव को मजबूत करती है.

अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान हुसैनी कमेटी की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. आयोजन में शामिल लोगों ने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को इससे जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया.

कांटे की टक्कर में दोनों टीमें रहीं बराबर

प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. इसके बाद मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों को संयुक्त रूप से शील्ड देकर पुरस्कृत किया.

हजारों दर्शकों की जुटी भीड़

बाना-बनैठी और अन्य पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी. मौके पर पंचायत समिति सदस्य भाई असलम, निसार खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन