बक्सर में पिकअप वैन के गुप्त तहखाने से 589 लीटर विदेशी शराब बरामद, हरियाणा से पटना जा रही थी खेप, तस्कर गिरफ्तार

Author Manish mishra|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

photo जप्त शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर

बक्सर में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक पिकअप वैन से गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 589 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Buxar Liquor Smuggling : बक्सर में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग को गुरुवार सुबह बड़ी सफलता मिली. वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वैन से गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई. कार्रवाई मध्य निषेध प्रभारी पदाधिकारी सह निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar News : गुप्त तहखाने में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

उत्पाद विभाग के अनुसार, जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर उसकी सघन तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन में विशेष रूप से बनाए गए सीक्रेट चैंबर का खुलासा हुआ. इसी गुप्त तहखाने में विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी.

बरामद शराब में कुल 3,075 पीस शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा 589.500 लीटर बताई गई है. इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 7,07,400 रुपये आंकी गई है.

Buxar Police : हरियाणा से पटना ले जाई जा रही थी खेप

पूछताछ में सामने आया कि शराब की यह खेप हरियाणा से पटना ले जाई जा रही थी. इस मामले में गिरफ्तार तस्कर की पहचान दिलराज कुमार (35 वर्ष), पिता रामनिवास, निवासी हरियाणा के रूप में हुई है.

नेटवर्क खंगालने में जुटा विभाग

उत्पाद विभाग ने शराब, पिकअप वैन और अन्य सामान को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिल सके.

इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : सासाराम: लोजपा (रामविलास) के कार्यकारी अध्यक्ष असरफ अंसारी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन