बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चौसा और चक्की के BEO का तबादला

Updated:
विज्ञापन
बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चौसा और चक्की के BEO का तबादला

Buxar Education News: शिक्षा विभाग के तबादला आदेश के बाद बक्सर के चौसा और चक्की प्रखंड में BEO का पद रिक्त हो गया है. स्थानांतरित अधिकारियों को 8 जुलाई 2026 तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Buxar Education News: बिहार शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद बक्सर जिले के चौसा और चक्की प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) का पद रिक्त हो गया है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों का दूसरे जिलों में स्थानांतरण कर दिया गया है. फिलहाल इन पदों पर किसी नए अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है.

चौसा के BEO का गोपालगंज तबादला

जारी अधिसूचना के अनुसार चौसा प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार सिंह का स्थानांतरण गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड में कर दिया गया है. उनके स्थानांतरण के बाद चौसा प्रखंड का BEO पद रिक्त हो गया है.

चक्की के BEO बने आलमनगर के नए अधिकारी

वहीं चक्की प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार का स्थानांतरण मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड में BEO के रूप में किया गया है. इसके साथ ही बक्सर जिले के चक्की प्रखंड का BEO पद भी खाली हो गया है.

8 जुलाई तक योगदान देने का निर्देश

निदेशक, प्राथमिक शिक्षा कुमार निशांत विवेक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को 8 जुलाई 2026 तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराया जाए. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को समय पर विरमित करने का भी निर्देश दिया गया है.

स्कूलों की योजनाओं पर पड़ सकता है असर

दोनों प्रखंडों में BEO का पद रिक्त होने से विद्यालयों की प्रशासनिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है. मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, नामांकन, शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी तथा अन्य शैक्षणिक योजनाओं के संचालन पर इसका प्रभाव पड़ सकता है.

जल्द नई नियुक्ति की उम्मीद

शिक्षा विभाग के इस निर्णय के बाद अब जिला प्रशासन पर दोनों रिक्त पदों पर जल्द प्रभारी या स्थायी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति का दबाव बढ़ गया है. स्थानीय स्तर पर उम्मीद की जा रही है कि विभाग शीघ्र ही नए अधिकारियों की तैनाती करेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन
Ashutosh Singh

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन