बक्सर : बकाया पैसे मांगने पर युवक के नाखून उखाड़ने और गर्म खुरपी से दागने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Buxar Crime News

पड़ित नौशाद कुरैशी. फोटो – प्रभात खबर

Buxar Crime News : बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने कुछ लोगों पर बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

डुमरांव से सुजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट
Buxar Crime News :
नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक मिस्त्री (मजदूर) के साथ हुई बर्बरता और क्रूरता की रूह कंपा देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. स्थानीय निवासी फजल कुरैशी के पुत्र नौशाद कुरैशी, जो पेशे से मिस्त्री हैं, को कुछ दबंगों ने कथित रूप से बंधक बनाकर अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया.

गर्म खुरपी से दागा

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके नाखून उखाड़ दिए और गर्म खुरपी से शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया. यह खौफनाक घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है.

मजदूरी के पांच हजार रुपये लूटने के लिए बनाया बंधक

पीड़ित नौशाद कुरैशी ने अस्पताल में अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह रविवार को काम खत्म कर मजदूरी का पैसा लेकर घर लौट रहा था. उसी दिन उसे उसके मेहनताने के रूप में पांच हजार रुपये मिले थे.

बंधक बनाकर किया हमला

आरोप है कि जैसे ही वह रास्ते में पहुंचा, तभी गांव के ही दो नामजद युवकों सहित तीन-चार अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया. इसके बाद आरोपी उसे जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहां बंधक बना लिया. विरोध करने पर आरोपियों ने पैसे लूटने की नीयत से उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

क्रूरता की सारी हदें पार

पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसके साथ जो किया वह बेहद खौफनाक था. आरोपियों ने प्लास या किसी धारदार हथियार से उसके हाथ-पैर के नाखून उखाड़ दिए. इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो उन्होंने लोहे की खुरपी को आग में लाल कर उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर सटा दिया. इस अमानवीय यातना के कारण नौशाद गंभीर रूप से झुलस गया और उसके शरीर पर गहरे जख्म बन गए. वह दर्द से तड़पता रहा, लेकिन आरोपियों को दया नहीं आई.

Also Read : बक्सर के इस मोस्ट वांटेड अपराधी पर CBI ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

खौफ के कारण चुप रहा पीड़ित, दर्द बढ़ने पर खुला राज

घटना के बाद लहूलुहान स्थिति में नौशाद किसी तरह अपने घर पहुंचा. आरोपियों के खौफ और गहरे सदमे के कारण उसने रविवार को डर से अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया. सोमवार को जब जख्मों का दर्द असहनीय हो गया और हालत बिगड़ने लगी, तब उसने पूरी आपबीती रोते हुए अपने परिवार के सदस्यों को सुनाई. इसके बाद बदहवास परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है.

दो नामजद समेत अज्ञात पर FIR

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. पीड़ित के बयान के आधार पर नया भोजपुर थाने में दो नामजद एवं तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है.

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

आरोपियों की संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है.

Also Read : बदलते मौसम ने छीनी मधुमक्खी पालकों की मिठास, लाखों का नुकसान, 100 से अधिक बक्सों की मधुमक्खियां मरीं

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन