बक्सर के इस मोस्ट वांटेड अपराधी पर CBI ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

CBI ने घोषित किया 50 हजार का इनाम
Buxar Crime News : बक्सर के मोस्ट वांटेड अपराधी कृष्णा सिंह उर्फ अटल सिंह पर सीबीआई ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. आरोपी का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सामने आया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पोस्टर जारी किए गए हैं.
बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट
Buxar Crime News : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बक्सर के मोस्ट वांटेड अपराधी कृष्णा सिंह उर्फ अटल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोपी की तस्वीर और इनाम से संबंधित सूचना को सार्वजनिक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण और सार्वजनिक स्थलों पर इसके पोस्टर भी लगाए गए हैं. जिससे आरोपी की गिरफ्तारी में आम जनता का सहयोग मिल सके.
सीएम के पीए हत्याकांड में सामने आया नाम
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बहुचर्चित मामले की जांच के दौरान कृष्ण सिंह उर्फ अटल सिंह का नाम मुख्य रूप से सामने आया था. इस हत्याकांड के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच एजेंसी लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
STF की कार्रवाई में खुला राज
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पूर्व में पश्चिम बंगाल की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बक्सर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल भेजे गए आरोपियों से हुई कड़ी पूछताछ के दौरान ही दोनों की निशानदेही पर कृष्ण सिंह उर्फ अटल सिंह का नाम उजागर हुआ था. इसके बाद सीबीआई ने उसे इस पूरे मामले का वांछित आरोपी बनाते हुए उस पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी.
एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज
कृष्ण सिंह उर्फ अटल सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. अकेले बक्सर जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या और लूट सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पहले भी बक्सर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन वर्तमान में वह फरार चल रहा है.
सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
सीबीआई ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो वह तुरंत केंद्रीय जांच एजेंसी या स्थानीय पुलिस को सूचित करे. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी. एजेंसी को पूरी उम्मीद है कि इस बड़े इनाम की घोषणा के बाद आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द संभव हो सकेगी.
Also Read : बिहार पुलिस परीक्षा के बाद बक्सर से चली स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बदला गया समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










