Bihar News: बक्सर में पुलिस लिखी बाइक पर सवार अपराधियों ने चलायी गोली, 3 आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 28 Aug 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बक्सर में पुलिस लिखी बाइक पर सवार अपराधियों ने चलायी गोली, 3 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के बक्सर में एनएच 922 पर दलसागर के समीप बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस लिखी बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने एक पिकअप चालक पर फायरिंग करना शुरू कर दी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बक्सर में एनएच 922 पर दलसागर के समीप बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस लिखी बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने एक पिकअप चालक पर फायरिंग करना शुरू कर दी. पिकअप चालक फायरिंग होते ही अपने वाहन को बचाने के दौरान डिवाइडर से टकरा गया. इसके बाद रोड पर अफरातफरी मच गया. आस पास के लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर तीनों अपराधियों की पकड़कर धुनाई की. हालांकि एक अपराधी भागने में सफल रहा.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. अपराधी पिकअप चालक से 70 हजार रुपये लूटने के लिए गोली चलायी थी. मौके से पुलिस ने एक मैगजीन और दो खोखा बरामद की है. गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी को नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. वही मौके से धराये दो अपराधियों को पुलिस ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जबकि उस पिस्टल की बरामदगी करने में जुटी है. जिससे गोली चलायी गयी.

70 हजार रुपये के लिए चली गोली

मिली जानकारी के अनुसार छोटकी कुल्हड़िया का दीपक यादव पेशे से पिकअप चालक है. वह बुधवार को चौसा पशु मेला गया था. वहां से वे तकरीबन 70 हजार रुपये लेकर अपने गांव लौट रहे थे. जैसे ही वह औद्योगिक थाना से कुछ दूर दलसागर पहुंचे कि तीन लोग एक पुलिस लिखी बाइक पर सवार होकर आए, ओर पिकअप को रोकने का प्रयास किए.

अपराधियों ने जब देखा कि पिकअप चालक नहीं रोक रहा है तो चालक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. इस दौरान पिकअप चालक ने अपराधियों को चकमा देते हुए पिकअप लेकर भागने लगा. मगर इस दौरान पिकअप असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकरायी, और बाइक सहित अपराधी सड़क पर गिर गए.

Also Read: परिजनों ने पुलिस की जांच पर उठाया सवाल, डीआइजी से निष्पक्ष जांच की मांग

गिरफ्तार अपराधी

इसके बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया. जबकि एक भागने में सफल रहा. जिसे नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तीन अपराधियों में कृष्णा, हिमांशु, मन्न उर्फ सुनील यादव बताये जा रहे है. जिसकी पहचान करने में पुलिस जुटी है. इस संबंध में सदर एसडीपीओ धीरज कुमार से संपर्क किया गया मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन