बक्सर: डुमरांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस. पौधारोपण, केक कटिंग के साथ साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

Author Vinit Dumroan|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : स्थापना दिवस पर पौधारोपण करते अतिथि और बैंककर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर के डुमरांव में बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना 119वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. पौधारोपण और केक कटिंग के साथ ग्राहकों को साइबर ठगी से बचने के गुर सिखाए गए.

विज्ञापन

बक्सर जिले के डुमरांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सोमवार को बैंक का 119वां स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई, जिसके बाद केक काटकर बैंक की गौरवशाली यात्रा का जश्न मनाया गया.

विज्ञापन

पौधारोपण के साथ मनाया स्थापना दिवस

स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इसके बाद बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों ने केक काटकर बैंक के 119 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया.

ग्राहक सेवा और डिजिटल बैंकिंग पर जोर

शाखा प्रबंधक इमरान अंसारी ने क्षेत्रीय प्रमुख संजय तिवारी की ओर से सभी ग्राहकों, खाताधारकों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा वर्षों से विश्वास, पारदर्शिता, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और नवाचार के साथ देश के आर्थिक विकास में योगदान दे रहा है. आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को सुरक्षित और सुविधाजनक बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

साइबर ठगी से बचने की दी सलाह

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें संदिग्ध ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी, टेलीग्राम या सोशल मीडिया समूहों तथा आसान कमाई के झांसे से दूर रखें. साइबर फ्रॉड की किसी भी घटना की सूचना तुरंत बैंक शाखा या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देने की सलाह दी गई.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा, राजकुमार शर्मा, अशोक कुमार प्रजापति, विकास ठाकुर, श्री निराला, एकराम खान, विजय कुमार, सुन्नी, शोहराब कुरैशी, महेंद्र सिंह, बबलू कुमार, नीरज पटेल, अवध कुमार दुबे, गुड्डू कुमार, पीयूष कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन