अवैध वसूली आधार कार्ड सेंटर पर वसूले जा रहे मनमाने दाम
आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज बन चुका है. चाहे नवजात शिशु हो या फिर वरिष्ठ नागरिक, हर किसी के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी है
बक्सर. आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज बन चुका है. चाहे नवजात शिशु हो या फिर वरिष्ठ नागरिक, हर किसी के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी है. बतादें कि किसी भी वित्तीय सेवा का लाभ लेने के लिए यह बहुत ही अहम दस्तावेज है. यूआइडीएआइ ने सुझाव दिया है कि जिन लोगों ने दस साल पहले अपना आधार नंबर लिया था उन्हें अपनी डिटेल्स को अपडेट कराना होगा. कई चीजों को अपडेट कराने के लिए आपको आधार केंद्र जाना पड़ता है. लेकिन आधार कार्ड सेंटर पर उपभोक्ताओं से नियम विरुद्ध पैसे वसूले जा रहे हैं.आधार कार्ड सेंटर पर सरकार के नियमानुसार रेट लिस्ट तो चस्पा दिया गया है. लेकिन रेट लिस्ट के हिसाब से कहीं पर पैसा नहीं लिया जा रहा. शुक्रवार को प्रभात खबर टीम अनुमंडल कार्यालय, सदर ब्लॉक, समाहरणालय परिसर का दौरा किया तो पता चला कि ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा निर्धारित रेट तो चपका दिया गया है लेकिन किसी भी सेंटर पर निर्धारित दर पर पैसा नहीं लिया जा रहा है. जबकि सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमाह इन सभी सेंटर का वरीय अधिकारी के द्वारा विजिट भी किया जाता है. गौरतलब है कि सेंटर पर नए आधार कार्ड बनवाने, आधार को ठीक करवाने के लिए आधार सेंटर खोला गया है, लेकिन यहां पर नियमों के मुताबिक काम नहीं हो रहा है. कुछ आधार कार्ड सेंटर पर तो फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाकर आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ का सुधार किया जाता है. वही नहीं उपभोक्ताओं को पैसों की रसीद तक नहीं दी जा रही है. ऐसे में लोग परेशान हैं.
आधार केंद्र वाले डिटेल्स अपडेट करने के मांग रहे हैं ज्यादा पैसे तो यहां करें शिकायत
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए