बेलगाम ट्रक ने पुजारी को रौंदा, मौत

Updated at : 03 Mar 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
बेलगाम ट्रक ने पुजारी को रौंदा, मौत

बक्सर-कोचस मार्ग के रौनी मोड़ के समीप हुआ हादसा ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाएं समेत तीन हुए जख्मी राजपुर : बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर बेलगाम ट्रक ने एक पुजारी को रौंद डाला. हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं तीन लोग ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो […]

विज्ञापन

बक्सर-कोचस मार्ग के रौनी मोड़ के समीप हुआ हादसा

ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाएं समेत तीन हुए जख्मी
राजपुर : बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर बेलगाम ट्रक ने एक पुजारी को रौंद डाला. हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं तीन लोग ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गये. जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं. इसमें एक की हालत गंभीर बतायी जाती है. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. राजपुर गांव निवासी महेंद्र साह के घर तिलक समारोह में पुजारी भाग लेने के लिए आये थे. तिलक समारोह खत्म होने के बाद वो मंदिर में जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रक
ने रौनी मोड़ के समीप रौंद डाला. जिससे उनकी मौत हो गयी. जबकि इस हादसे में रौनी गांव निवासी कलावती देवी, ममता कुमारी तथा राजपुर गांव निवासी राम बहादुर राम जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां रंग बहादुर राम की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन