फुटबॉलर की गोली मार कर हत्या, सड़क पर शव रख िकया जाम

Published at :31 Aug 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉलर की गोली मार कर हत्या, सड़क पर शव रख िकया जाम

जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर चार घंटे ठप रहा आवागमन सड़क जाम कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक मुखिया पति सहित 8 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज डुमरांव : नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के चिलहरी गांव में मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद में एक युवक की गोली […]

विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या

आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर चार घंटे ठप रहा आवागमन
सड़क जाम कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
मुखिया पति सहित 8 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
डुमरांव : नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के चिलहरी गांव में मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गये. मृतक चिलहरी गांव निवासी मृत्युंजय राय बताया जाता है. वह फुटबॉल खिलाड़ी भी था. हत्या की खबर से लोग भड़क उठे और सड़क पर उतर गये. गुस्साये लोगों ने प्रताप सागर गांव के समीप शव रख कर सड़क को जाम कर दिया.
इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. पुलिस को शव उठाने से भी रोक दिया, जिसको लेकर पुलिस व सड़क जाम कर रहे लोगों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई. इससे आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मची रही और करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा.
सड़क जाम कर रहे लोग हत्यारों को गिरफ्तार करने व ओपी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर एसडीओ प्रमोद कुमार व डीएसपी कमला पति सिंह पहुंचे पर लोग एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए. एसपी के मुख्यालय से बाहर होने की बात सुन लोगों का गुस्सा और भी भड़क गया और पुलिस के साथ नोकझोंक पर उतर आये. बाद में एसडीओ व डीएसपी ने किसी तरह लोगों को शांत कराया. उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार चिलहरी गांव निवासी मुखिया पति हरेंद्र राय व तेजनारायण के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद
फुटबॉलर की गोली मार कर…
चल रहा था. मंगलवार की सुबह हरेंद्र राय विवादित जमीन पर जेसीबी से काम कराने पहुंचे थे. तबतक वहां तेज नारायण राय के पुत्र मृत्युंजय राय पहुंचे गये और दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी. इसी बीच हरेंद्र राय के पक्ष के लोगों ने मृत्युंजय राय को गोली मार दी. उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसको लेकर आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
इसमें मुखिया पति हरेंद्र राय, शिवजी राय, नितेश राय उर्फ खाखनु, अजय राय, आकाश कुमार, अभिषेक कुमार, राणा सिंह व संग्राम सिंह को आरोपित किया गया है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है. डीएसपी केपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है. बहुत जल्द सभी आरोपितों को दबोच लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन