पांच से पहले लाभुक जमा करें खाता संख्या

बक्सर : राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है. पूर्व में योजना के तहत पंचायत एवं नगर पर्षद स्तर के लाभुकों को नकद राशि का भुगतान किया जाता था. अब लाभुकों को आरटीजीएस के माध्यम से सुरक्षा पेंशनों का भुगतान […]
बक्सर : राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है. पूर्व में योजना के तहत पंचायत एवं नगर पर्षद स्तर के लाभुकों को नकद राशि का भुगतान किया जाता था. अब लाभुकों को आरटीजीएस के माध्यम से सुरक्षा पेंशनों का भुगतान किया जा रहा है. सदर प्रखंड में कई ऐसे लाभुक भी हैं, जिन्होंने अब तक अपना खाता संख्या प्रखंड कार्यालय में जमा नहीं किया है.
ऐसे लाभुकों को पांच सितंबर तक का खाता संख्या जमा करने का समय दिया गया है. बीडीओ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि लाभुकों को खाता ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए संबंधित पंचायत सचिव या विकास मित्र को पेंशन पासबुक की छाया प्रति, पेंशन स्वीकृति पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड, पेंशनधारी के माता का नाम एवं धारक का मोबाइल नंबर पांच सितंबर तक उपलब्ध करना अनिवार्य है. उसके बाद खाता संख्या और अनिवार्य दस्तावेजों को जमा नहीं करने पर लाभुकों का पेंशन रोक दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




