बाल-बाल बची फरक्का एक्स.

Published at :26 Aug 2016 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
बाल-बाल बची फरक्का एक्स.

हादसा टला. डुमरांव क्रॉसिंग स्थित मठिया के समीप टूटी पटरी गेटमैन की सक्रियता से बड़ा हादसा टला टुड़ीगंज में घंटे भर खड़ी रही फरक्का एक्सप्रेस डुमरांव : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. इस बार दिल्ली से मालदा टाउन तक जानेवाली फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी. […]

विज्ञापन

हादसा टला. डुमरांव क्रॉसिंग स्थित मठिया के समीप टूटी पटरी

गेटमैन की सक्रियता से बड़ा हादसा टला
टुड़ीगंज में घंटे भर खड़ी रही फरक्का एक्सप्रेस
डुमरांव : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. इस बार दिल्ली से मालदा टाउन तक जानेवाली फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी. इसके बाद अप लाइन में करीब घंटे भर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. हुआ यह कि डुमरांव स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग के समीप मठिया के पास रेल पटरी टूट गयी थी. गुरुवार की सुबह करीब सात बजे गेटमैन की टूटी पटरी पर नजर पड़ी, उस समय फरक्का एक्सप्रेस अप में आ रही थी. उससे ठीक पहले सीमांचल एक्सप्रेस व कामख्या गांधी धाम ट्रेन पार कर चुकी थी.
टूटी पटरी देख गेटमैन के होश उड़ गये और उसने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. तब तक फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन टुड़ीगंज तक पहुंच गयी थी. ऐसे में आनन-फानन में फरक्का को टुड़ीगंज में रोक दिया गया. उसके बाद कंट्रोल को इसकी सूचना दी गयी और पटरी की मरम्मत शुरू कर दी गयी. करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद पटरी को दुरुस्त किया गया. ऐसे में अप लाइन पर करीब घंटे भर परिचालन ठप रहा और फरक्का एक्सप्रेस टुड़ीगंज में खड़ी रही. बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही नदांव स्टेशन के समीप पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया था.
उसके बाद करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा था. उस घटना के पीछे भी पटरी का टूटना ही बताया जा रहा है. इस संबंध में स्टेशन मैनेजर विश्वकर्मा प्रसाद ने बताया कि पटरी चटकी हुई थी. गेटमैन की सूचना के बाद फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन को टुड़ीगंज में रोक दिया गया था. इससे करीब ट्रेनों के परिचालन पर घंटे भर असर रहा. बाद में पटरी को ठीक कर परिचालन शुरू करा दिया गया.
पटरी टूटने से घंटे भर बाधित रहा परिचालन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन