फौजी के घर से लाखों का सामान चोरी

Published at :26 Aug 2016 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
फौजी के घर से लाखों का सामान चोरी

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में बीती रात चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली़ फौजी की पत्नी रीता पाठक इलाज के लिए पटना गयी थी़ इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में बीती रात चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली़ फौजी की पत्नी रीता पाठक इलाज के लिए पटना गयी थी़ इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया़

इसको लेकर गृहस्वामी द्वारा स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ पुलिस मामले की छानबीन करते हुए घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी रीता पाठक अपनी बेटी की शादी के लिए घर में लाखों रुपये के आभूषण तथा नकदी रखी थीं.

तबीयत खराब होने पर इलाज को लेकर पटना गयी हुई थीं. घर में ताला लटका देख चोरों ने घर पर धावा बोल और ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया़ ताला टूटा देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना गृहस्वामी को दी, जिसके बाद गृहस्वामी ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन