खीरी-श्रीकांतपुर सड़क हो गयी गड्ढे में तब्दील

Published at :26 Aug 2016 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
खीरी-श्रीकांतपुर सड़क हो गयी गड्ढे में तब्दील

राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के खीरी से होकर श्रीकांतपुर तक जानेवाली सड़क इन दिनों पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गयी है़ इस पथ की कुल लंबाई छह किलोमीटर है़ इस पथ पर बीरबलपुर, कोनौली, खीरी सहित अन्य दर्जनों गांवों से लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. यह सड़क श्रीकांतपुर में बक्सर-कोचस मुख्य पथ में जाकर […]

विज्ञापन

राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के खीरी से होकर श्रीकांतपुर तक जानेवाली सड़क इन दिनों पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गयी है़ इस पथ की कुल लंबाई छह किलोमीटर है़

इस पथ पर बीरबलपुर, कोनौली, खीरी सहित अन्य दर्जनों गांवों से लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. यह सड़क श्रीकांतपुर में बक्सर-कोचस मुख्य पथ में जाकर मिलती है, जहां से लोग बक्सर और कोचस बाजार के लिए आते जाते हैं. सबसे अधिक गड्ढा श्रीकांतपुर गांव में इलाहाबाद बैंक के पास है. यहां तो लोगों को खड़ा होने में भी परेशानी है. वहीं इन गड्ढों से होकर बाइकवालों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है.
बैंक के पास बने गड्ढे को भरने के लिए अकबरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह उर्फ संतोष यादव के सहयोग से ईंट भरा गया है. लेकिन, अब भी अन्य जगहों पर स्थिति जस-की-तस है. इस संबंध में स्थानीय युवक रमेश कुमार पाल, अमीर सुहैल, एजाज अहमद, इरशाद अंसारी, धनंजय पाल, नसीम अंसारी ने बताया
कि इस पथ का कालीकरण 2007 में किया गया था, तब से लेकर आज तक इस पथ का कालीकरण तो दूर मरम्मत भी नहीं हुआ, जिसके इसकी यह हालत हुई है.
पुलिस को धक्का देकर भाग निकला पंकज
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की थी घेराबंदी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन