29 फरवरी को व्यवसायी के घर से चोरी की गयी थी बंदूक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : थाना क्षेत्र के व्यापार मंडल स्थित दवा व्यवसायी द्वारिका प्रसाद के घर 29 फरवरी की रात भीषण चोरी हुई थी. उस समय अपराधियों द्वारा व्यवसायी की बंदूक भी चोरी कर ली गयी थी. इस मामले में स्थानीय पुलिस ने सफाखाना रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया था़ उसकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस […]
विज्ञापन
डुमरांव : थाना क्षेत्र के व्यापार मंडल स्थित दवा व्यवसायी द्वारिका प्रसाद के घर 29 फरवरी की रात भीषण चोरी हुई थी. उस समय अपराधियों द्वारा व्यवसायी की बंदूक भी चोरी कर ली गयी थी. इस मामले में स्थानीय पुलिस ने सफाखाना रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया था़ उसकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस ने आरोपति पंकज कुमार के घर से बंदूक की बरामद की थी, लेकिन तब पंकज अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया था. उसी समय से पुलिस पंकज को तलाश कर रही थी.
पंकज पर दर्ज हैं दर्जन भर मामले
डुमरी निवासी पंकज कुमार कुख्यात अपराधी है. चोरी, छिनतई व लूट का वह मास्टर माइंड है. उसके खिलाफ जिले के डुमरांव, सिमरी व कृष्णाब्रह्म थाने में दर्जन भर मामले दर्ज हैं. वह कई बार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है. हालांकि पुलिस का मानना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




