श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तिमय हुआ शहर. धूमधाम से मनायी गयी जन्माष्टमी

Published at :26 Aug 2016 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तिमय हुआ शहर. धूमधाम से मनायी गयी जन्माष्टमी

बक्सर : जिले में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के बीच मनाया गया. जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों और कृष्ण मंदिरों को बेहतर ढंग से सजाया गया था. जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही भक्तिमय माहौल लग रहा था. जय कन्हैया लाल के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था. इसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के बीच मनाया गया. जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों और कृष्ण मंदिरों को बेहतर ढंग से सजाया गया था. जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही भक्तिमय माहौल लग रहा था. जय कन्हैया लाल के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था. इसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. नन्हें-मुन्हें बच्चे कृष्ण के रूप में नजर आये. वहीं, इसको लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर साधु-संतों ने पूरे दिन उपवास रखा. कई मठों में कृष्ण भगवान के भव्य आरती भी हुई.

राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के सभी मंदिरों में सुबह से ही रौनक देखी गयी. मंदिरों की साफ-सफाई के बाद उसे रंगीन लाइट से सजा दिया गया है इसके बाद क्षेत्र के खरगपुरा , मगरॉव ,खीरी, मनोहरपुर , राजपुर , भलुहा , डेवढ़ीया सूर्य मंदिर सहित अन्य प्रमुख जगहों पर हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है.

इन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की व्यवस्था थी. कृष्ण लल्ला के जन्म को लेकर अभी से ही भक्तों ने व्रत रखकर पूजा अर्चना प्रारंभ कर दिया है.

चौसा प्रतिनिधि के अनुसार “ नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की प्रखंड के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धुमधाम,उमंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया.क्षेत्र विभिन्न ठाकुरबाड़ीयों को आकर्षक ढंग से सजाकर वहां डोल रखा गया जाहां पर रात के बारह बजते ही “
भय प्रकट निराला दिन दयाला जय कन्हैया लाल की आदि जय घोष व घरी घंटा की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कई गांवों में हरिकीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन